फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस पर हमला करने का आरोपी स्नेचर गिरफ्तार

Thu, 01 Jun 2023 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सीआईए 2 की टीम ने चार दिन पहले मॉडल टाउन से स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी मेडिकल फिट होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस पर हमला कर भागते समय गिरकर घायल हो गया था। आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से करीब 14 चेन स्नेचिंग के मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपी का एक साथी अभी फरार चल रहा है। पूछताछ में सामने आया कि वारदात के समय एक साथी बाइक से उतर कर पैदल जा रही महिला से स्नेचिंग करता था, जबकि दूसरा बाइक पर भागने के लिए तैयार रहता था। दोनों वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो जाते थे।
विज्ञापन

इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि चार दिन पहले उन्हें सूचना मिली कि दो युवक बाइक पर सवार होकर स्नेचिंग की वारदात के लिए घूम रहे हैं। इस पर उन्होंने टीमों का गठन किया गया और बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। जिनमें से एक युवक ने पुलिस पर हमला बोल दिया और पुलिस के दो कर्मचारी इस हमले में घायल भी हुए। एक आरोपी भागने में कामयाब रहा जबकि दूसरे आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रूप विहार निवासी सत्येंद्र उर्फ सत्य को मौके पर पकड़ लिया। भागते समय उसकी टांग में चोट आई थी। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी टांग में फ्रेक्चर बताया गया। आरोपी को मेडिकल फिट के बाद बुधवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का साथी डॉ. रवि आर्यन अभी फरार चल रहा है। इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से शहर में स्नेचिंग की वारदातें कर रहे थे। आरोपी सेक्टर 17 व मॉडल टाउन में चेन स्नेचिंग की वारदात कर रहे थे। इस साल उन्होंने सात स्नेचिंग की वारदातें की। 2022 में भी करीब आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें