संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। छछरौली थाना क्षेत्र में डारपुर बीट के जंगल से खैर के चार पेड़ काट कर चोरी कर ली। रात को गश्त कर रही वन विभाग की टीम ने खैर तस्करी के आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी उनसे अभद्रता करते हुए भाग निकले। बिना नंबर की बाइकों पर यह खैर तस्करी के आरोपी थे। छछरौली थाना पुलिस ने डारपुर बीट के गार्ड के राजेंद्र की शिकायत पर चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
गार्ड राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार की रात के समय वह अपनी टीम के साथ जंगल में गश्त कर रहा था। जब वह जंगल में पहुंचे तो उन्हें पेड़ों के कटने की आवाज सुनाई दी। वह अपनी टीम के साथ उस ओर गए। जहां उन्हें दो बिना नंबर की बाइक खड़ी मिली। चार लोग खैर के पेड़ काट रहे थे।
उनकी टीम उन्हें पकड़ने लगी तो वह उन्हें धमकाते हुए वहां से भाग निकले। इस दौरान आरोपियों ने उनसे अभद्रता और गाली गलौज की। आरोपियों की पहचान हासिम, जुल्फान, सरवेज व इकरान के रूप में हुई है। मौके पर चार कटे हुए पेड़ बरामद किए गए। पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।