फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खैर के 12 पेड़ काटकर ले गए तस्कर

Sat, 27 Dec 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। गांव अराईयांवाला के समीप पश्चिमी यमुना नहर किनारे संरक्षित वन क्षेत्र में घने कोहरे का फायदा उठाकर लकड़ी तस्करों ने खैर के करीब 12 पेड़ों को चोरी से काट लिया। वन विभाग की ओर से पेड़ चोरी की शिकायत थाना प्रतापनगर में दर्ज कराई गई है। मौके पर खैर की कटी हुई ठूंठ और लकड़ी के अवशेष मिले हैं। घटनास्थल पर स्मैक के रैपर और बीयर की खाली बोतलें भी पाई गईं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि तस्करों ने नशे की हालत में पूरी वारदात को अंजाम दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें