यमुनानगर। एंटी नारकोटिक सैल टीम ने एक हेरोइन तस्कर को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 19 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश का रिमांड पर लिया है। एंटी नारकोटिक सैल इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि पुराना ट्रक अड्डा नहर पटरी के पास एक व्यक्ति नशीले पदार्थों के साथ खड़ा है। सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने संदिग्ध युवक को काबू किया। पूछताछ में उसकी पहचान पुराना हमीदा निवासी दानिश के रूप में हुई। आरोपी की तलाश में उसके कब्जे से 19 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया। आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। संवाद