यमुनानगर। एएनसी टीम ने हेरोइन तस्करी करने वाले एक युवक को काबू किया है। युवक के कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी जसविंद्र सिंह ने बताया कि इब्राहिमपुर निवासी एक युवक को नेक मोहम्मद को काबू किया गया। तलाशी में उसके पास से 12 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।