यमुनानगर। गांधी नगर थाना पुलिस की टीम ने स्मैक सप्लायर उत्तर प्रदेश के धुमझेड़ा निवासी इमरान उर्फ मानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि 18 जून को पुलिस ने गगन उर्फ गग्गी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। तब गग्गी ने बताया था कि वह स्मैक सहारनपुर के गांव धुमझेड़ा निवासी इमरान से लेकर आता था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी इमरान को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया। टीम में एएसआई संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल प्रवीण व हेड कांस्टेबल राजेश को शामिल किया गया। इस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी इमरान उर्फ मानी को गिरफ्तार काबू किया। एसएचओ सुभाष का कहना है कि क्षेत्र में नशा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद