फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आरोपी की गिरफ्तारी नही होने पर थाने में की नारेबाजी

Thu, 25 Jul 2024 07:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। रंजिशन कुछ लोगों द्वारा युवक को दुकान में घसीट कर मारपीट करने के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार न होने पर पीड़ित पक्ष के लोग बुधवार को रादौर थाने पहुंचे। पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

सुदेश, ममता, बिंदु, पूजा, महिंद्रो, जरनैल सिंह, सोमपाल, सोनू, बलदेव, अमित पाल, सतपाल, सोनी, सतीश चौधरी ने बताया कि प्रेमी बाबा कॉलोनी निवासी गनी पाल ने पुलिस को दी शिकायत मेें बताया था कि चार जुलाई की शाम को उसकी वंश के साथ गोगा माड़ी के बाहर किसी बात पर बहस हो गई थी। मौके पर वंश के साथ उसके तीन-चार दोस्त भी थे। वंश ने कहा कि कल उनकी दुकान पर आकर उसके पिता के सामने उससे माफी मांग लेना तो उनका मनमुटाव दूर हो जाएगा। गनी पाल के मुताबिक पांच जुलाई की शाम को वह दोस्त विजेंद्र के साथ बाइक पर वंश के पिता की दुकान के बाहर पहुंचा तो वंश व उसका पिता संजीव कुमार बाहर आए। उन्होंने उसके व दोस्त के साथ गाली-गलौज व हाथापाई शुरू कर दी । जिसके बाद वंश व उसके पिता संजीव कुमार उन्हें पीटते हुए दुकान में ले गए। जहां पर दुकान के अंदर राजू, सतपाल मौजूद थे। उसे वंश व उसके पिता संजीव कुमार, राजू, सतपाल ने मिलकर बुरी तरह से पीटा। संजीव कुमार व राजू ने उसकी कमर में कैंची मारी। सतपाल व वंश ने उसके बाल पकड़ कर थप्पड़ व मुक्के मारे। उसने इसकी सूचना चाचा सोनी पाल को दी। सूचना पाकर चाचा मौके पर पहुंचे और उसे आरोपियों से छुड़ाया और सरकारी अस्पताल रादौर में ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे सिविल अस्पताल यमुनानगर रैफर किया गया। पीड़ित पक्ष के लोगों ने कहा कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इस कारण पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें