फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लंबित मांगों की अनदेखी पर की नारेबाजी

Tue, 22 Jul 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। अनुबंध स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ) के बैनर तले सोमवार कोे सरकारी अस्पताल में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने लंबित मांगों की अनदेखी का आरोप लगाकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी कर्मचारी संदीप सैनी व प्रवीण प्रजापत ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एचकेआरएन में लगे कर्मियों को पक्का करने का वादा किया था। एक वर्ष बाद भी एचकेआरएन कर्मियों को पक्का नहीं किया गया। न ही उनको जॉब सिक्योरिटी दी गई। कई बार कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगें रखीं, पर उनका समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार से मांग है कि जल्द कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा की गारंटी का पर जारी किया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार आठ प्रतिशत वेतन बढ़ाकर दिया जाए। इस मौके पर संदीप सैनी, शुभम धीमान, संजीव, प्रवीण प्रजापत, कमल कश्यप, सतविंदर, पंकज, गौरव, जतिन, गुरमीत, हिमांशु बुबका, कुलदीप कांबोज, बीर सिंह, योगराज कांबोज, सुमन, दीपमाला, संगीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें