फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार्यशाला में सिखाए कौशल विकास के गुर

Sat, 12 Sep 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लेते विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में छह दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस विभाग की ओर से मास्टरिंग द स्किल ऑफ पीपीटी मेकिंग विषय पर आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को प्रभावी और आकर्षक प्रेजेंटेशन तैयार करने के गुर सिखाए गए। कार्यशाला में बीसीए एआई, बीसीए जनरल और बीबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कंप्यूटर विभागाध्यक्ष प्रो. रणदीप ने कहा कि बेहतर पीपीटी केवल स्लाइड्स का संग्रह नहीं, बल्कि विचारों को तार्किक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का माध्यम है। प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि डिजिटल दौर में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि तकनीकी कौशल भी जरूरी है। इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक रमनप्रीत मंजू, प्रो. शालू शीतल, गरिमा इत्यादि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें