फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नवोदय परीक्षा में व्यासपुर स्कूल के छह विद्यार्थियों का चयन

Thu, 19 Mar 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर के मेधावी विद्यार्थियों के साथ स्टाफ। स् - फोटो : Samvad
विज्ञापन
व्यासपुर। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, व्यासपुर के प्राइमरी विंग के छह होनहार विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। चयनित विद्यार्थियों में पांचवीं कक्षा के शिवम, दीक्षिता, कनक, रिया, दीपिका और गगन शामिल हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय धीमान और मुख्याध्यापक श्रीराम सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यदि सही दिशा और मार्गदर्शन मिले, तो सरकारी विद्यालयों के बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस सफलता के लिए बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें