फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नियमों की अनदेखी करने पर छह दुकानदारों का चालान

Sun, 31 May 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी में गंदगी फैलाने वाले दुकानदार का चालान करती टीम। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने, खुले में गंदगी फैलाने और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ निगम की टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाया। इस दौरान बूड़िया चौक, छछरौली रोड और बूड़िया रोड क्षेत्र में छह दुकानदारों के चालान किए गए।

नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर जोन-एक में मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह के मार्गदर्शन में सफाई निरीक्षक अमित कांबोज और होमगार्ड जवानों की टीम ने कार्रवाई की। बूड़िया चौक स्थित एक चिकन ढाबे के बाहर काफी मात्रा में गंदगी पाई गई। टीम ने मौके पर ढाबा संचालक का चालान काटते हुए तत्काल सफाई करवाई और सूखा व गीला कचरा अलग-अलग रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अभियान के दौरान बूड़िया रोड पर एक डेयरी संचालक सहित तीन दुकानदारों के पास प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद हुई। निगम टीम ने पॉलिथीन जब्त कर संबंधित दुकानदारों के चालान किए। इसके अलावा जगाधरी रोड पर भी एक दुकानदार के पास सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर कार्रवाई की गई। वहीं दो अन्य दुकानदारों के खुले में कचरा फेंकने पर चालान काटे गए।
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक अमित कांबोज ने बताया कि एक जुलाई 2022 से पॉलिथीन सहित 19 प्रकार की सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं के उपयोग और बिक्री पर प्रतिबंध लागू है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2022 के तहत जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें