प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर दुकानदार का चालान करती निगम की टीम। प्रवक्ता
यमुनानगर। नगर निगम की टीम को मंगलवार को कैंप बाजार में छह दुकानदारों के पास से प्रतिबंधित पॉलीथिन मिली। निगम की टीम ने बरामद पॉलिथीन को जब्त किया। कैंप बाजार में ही दो कबाड़ विक्रेताओं ने सड़क किनारे गंदगी फैलाई हुई थी। निगम की टीम द्वारा उनके भी चालान कर मौके की सफाई कराई गई। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर एसआई गोविंद शर्मा की टीम द्वारा की गई। सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णतः रोक लगाने को लेकर नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर जाेन एक में मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह और जोन दो में मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में टीमें बनाई गई है। संवाद