फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सदस्यों ने ग्रहण की रोटरी क्लब की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। रोटरी इंटरनेशनल व इनरव्हील क्लब रादौर की ओर से रविवार की रात को होटल दावत बड़शामी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा ग्रुप की ओर से रंगारंग प्रस्तुति दी गई। इस दौरान रोटेरियन मनमोहन मैनी अंबाला व रोटेरियन अमित सिंगल लाडवा ने कार्यक्रम में आए लगभग 100 से अधिक लोगों को रोटरी के कार्यक्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छह नए सदस्यों रणधीर चौधरी, डॉ. आरती सिंह, सब इंस्पेक्टर सुखविंद्र शर्मा, एडवोकेट सुभाष बड़शामी, परमजीत सिंह, हेमंत को लैपल पिन लगाकर रोटरी की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। इस अवसर पर रोटेरियन मनमोहन मैनी अंबाला व रोटेरियन अमित सिंगल लाडवा ने कहा कि 1905 में लगभग 117 वर्ष पहले रोटरी की अमेरिका में स्थापना की गई थी। आज रोटरी दुनिया के हर देश में मानवता की भलाई के लिए कार्य कर रही है। रोटरी ने पोलियो की बीमारी को दुनिया से खत्म करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया था। जिस कारण आज दुनिया से पोलियो की बीमारी खत्म हो गई है। दुनिया में जब भी प्राकृतिक आपदा आई तो रोटरी ने आगे बढ़कर अपना योगदान दिया। रक्तदान के क्षेत्र में रोटरी दुनिया में सबसे आगे है। इस अवसर पर प्रधान डॉ. एससी सैनी, पंडित ज्ञानप्रकाश शर्मा, डॉ. अशोक मिगलानी, अशोक चौहान, डॉ. अमन पंजेटा, रणधीर चौधरी, शीतल पांडे, डॉ. आरती सिंह, मोनिका, मनजीत कौर बंचल, भारती मंढाण, पूर्वी कांबोज, संजना सलूजा, कर्मवीर खुर्दबन, एडवोकेट सुभाष चंद, हेमंत सिंह, मोहनलाल अरोड़ा, देवीदयाल अरोड़ा, एडवोकेट सुरेश पाल बंचल, कैप्टन मनीष चौधरी आदेश सैनी, विपिन शर्मा, आशु वर्मा, विपिन कांबोज बुबका, डॉ. सतीश कांबोज, सचिन पुरुथी, विशू बंचल, शुभम मंढाण खुर्दबन, कैलाश गर्ग, निर्मल सिंह हरनौल, पूर्ण सिंह अलीपुरा, बिन्द्र सैनी, शैंटी गर्ग, यतेन्द्र वर्मा मेहरा, हरविन्द्र पंजेटा, सतीश सैनी खुर्दबन, संदीप सैनी, मास्टर गुरचरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें