गंदगी फैलाने पर दुकानदार का चालान करते निगम अधिकारी। प्रवक्ता
यमुनानगर। जगाधरी में खुले में गंदगी डालने पर पंजाब नेशनल बैंक समेत छह दुकानदारों के चालान किए गए। यह कार्रवाई नगर निगम के सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, सहायक सफाई निरीक्षक सचिन कांबोज की टीम ने रेस्ट हाउस रोड पर की। बैंक व दुकानदारों ने दुकानों के आगे खुले में कचरा डाला हुआ था। निगम की टीम ने बैंक कर्मचारियों व दुकानदारों को गंदगी डालने के लिए डस्टबिन का इस्तेमाल करने और खुले में गंदगी न फैलाने के प्रति समझाया। निगम अधिकारियों ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद