जिले में कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को छह लोगों की कोरोना से मौत के साथ ही कुल संख्या 45 हो गई। 90 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही जिले में कोरोना केस 2072 हो गई। 50 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। उन्हें घर भेज दिया गया। कुल 1278 मरीज कोरोना से जीत चुके हैं। जिले में रिकवरी रेट में बढ़ोत्तरी हुई है।
प्रतिदिन कोरोना से मरीजों की मौत हो रही है। इसमें 98 फीसदी लोग ऐसे हैं जो 60 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं। जबकि दो प्रतिशत इससे नीचे के हैं। वीरवार को जगाधरी और यमुनानगर में तीन-तीन मौतें हुई हैं। कल्याणनगर निवासी 73 वर्षीय वृद्ध की एक निजी अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उन्हें शुगर थी और कुछ दिन से बुखार था। वहीं जडौदा गेट निवासी 60 वर्षीय वृद्ध की मौत एक निजी अस्पताल में हो गई। यह भी शुगर के मरीज थे और बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था।
मुखर्जी पार्क निवासी 58 वर्षीय महिला की मौत सिविल अस्पताल में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों से बुखार के चलते भर्ती थी। बुधवार को टेस्ट कराया तो वह पॉजिटिव आया। यमुनानगर में विकासनगर निवासी 74 वर्षीय मौत भी कोरोना से हो गई। जबकि दूसरी मौत आदर्श नगर कालोनी निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। मॉडल डाउन निवासी 76 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी कोरोना से हो गई। अब तक कुल 45 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।
गांव बरहेडी में 10 और संधाली में एक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
रादौर। क्षेत्र में वीरवार को 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसमें गांव बरहेडी में 10 व गांव संधाली में एक व्यक्ति है। गांव बरहेडी में चार पुरुष, तीन महिलाएं व तीन बच्चे हैं। एसएमओ डा. विजय परमार ने बताया कि कोरोना वायरस की बीमारी को लेकर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव सागडी व फतेहगढ़ में वीरवार को 116 लोगों के सैंपल लिए। अब तक 5393 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 143 लोग संक्रमित पाए गए है। 76 लोग बीमारी को मात देकर ठीक हो चुके हैं। 65 लोग अभी संक्रमित हैं। जिनमें से 47 पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट किया हुआ है। 18 संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं। दो लोगों की उपमंडल में बीमारी से मौत हो चुकी है।
निजी अस्पताल में निकला कोरोना तो आसपास की हुई दुकानें बंद
रादौर। एक निजी अस्पताल में कुछ दिन पहले कोरोना के मरीज मिले थे। दुकानदार राहुल बत्रा, प्रिंस शर्मा, प्रवीन शर्मा, दर्शन अरोडा, अर्चना अरोडा, डा. आरके सिंगला, अनिश कांबोज आदि ने बताया कि उनकी दुकानों के पास बने एक निजी अस्पताल में 17 अगस्त को कुछ लोग संक्रमित पाए गए थे। जिसकेे बाद अस्पताल सहित आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया था। जिस कारण अस्पताल के पास बनी उनकी दुकानें भी बंद करा दी गई थी। दुकानें बंद होने से उनका रोजगार खत्म हो गया है और उन्हें अपने परिवारों का गुजारा चलाने में दिक्कत हो रहीे है। उनकी मांग है कि दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए। दुकानदारों ने बताया कि कंटेनमेंट जोन की अवधि दो सितंबर को खत्म हो गई है।
39 क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन मुक्त
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिले के 39 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन को मुक्त घोषित कर दिया गया है। जिसमें नगर निगम के क्षेत्र रणजीत गार्डन ससोली रोड़, शिवपुरी-बी कांसेपुर, खंड सरस्वती नगर के गांव भंभोली, राजन गली जोहरीपुरा, गांधी धाम व कल्याण नगर जगाधरी, नगर पालिका क्षेत्र रादौर, गली नंबर-2 शिवपुरी-ए कांसेपुर रोड़, 501 शिवपुरी-ए कांसेपुर रोड़, इंदिरापुरी कालोनी जगाधरी वर्कशाप यमुनानगर, गांव पांसरा, सैक्टर-15 हुड्डा जगाधरी, 2238 डिस्पेंसरी के पीछे सैक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, खंड रादौर के गांव रूपावली, अंटावा व नजदीक बस स्टैंड रादौर, बिलासपुर खंड के गांव बुढ़ेडी, मकान नंबर-41 गोविंदपुरी, 625 गली जगाधरी, ए-4 गाउंड फ्लोर जय सिटी जगाधरी, लोहारन गली झंडा चौक जगाधरी, 230 भगतपुरी जगाधरी, विश्वकर्मा कालोनी जगाधरी, योगेश नगर यमुनानगर, डीआर-12 पेपर मिल कालोनी यमुनानगर, 404-एल माडल टाउन यमुनानगर, शास्त्री कालोनी नजदीक चिट्टा मंदिर, गांधी नगर कैंप, ममीदी जोडियां, खंड रादौर के गांव भागू माजरा, गोल्डपुरी नजदीक टाउन पार्क, श्याम नगर बिंद्रा कालोनी, मॉडल कालोनी, गांव शादीपुर, सढ़ौरा खास नजदीक थाना चौक, गोपाल नगर हनुमान गेट जगाधरी, गांधी धाम जगाधरी, पुराना हमीदा व वीना नगर कैंप यमुनानगर तथा खंड छछरौली के गांव पंजेटों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।