समाधान शिविर में लोगाें की समस्याएं सुनते अधिकारी। डीआईपीआरओ
यमुनानगर। जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान नगराधीश पीयूष गुप्ता ने लोगों की शिकायतों को सुना। शिविर में कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं। यमुनानगर निवासी अंकुश बक्शी ने निजी विद्यालयों की मनमानी रोकने की मांग उठाई। पृथ्वी नगर निवासी दयावंती ने बिजली बिल ठीक करवाने तथा थाना छप्पर निवासी कांता देवी ने पक्का नाला बनवाने संबंधी शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए। वहीं व्यासपुर में आयोजित शिविर में एसडीएम जसपाल सिंह के पास दो शिकायतें आई जिनका मौके पर ही निपटान कर दिया गया। संवाद