फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डेहा बस्ती में पथराव के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2026 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
डेहा बस्ती रादौर में पुलिस पर पथराव किए जाने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ पुलिस
विज्ञापन
यमुनानगर/रादौर। डेहा बस्ती में करनाल सीआईए टीम पर पथराव और नशा तस्करी के आरोपी को छुड़ाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को जगाधरी से गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक पांच महिलाओं सहित नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि पुलिस छह आरोपियों की तलाश कर रही है
विज्ञापन


पुलिस बुधवार को गिरफ्तार आरोपियों को डेहा बस्ती लेकर पहुंची, जहां उनसे घटनास्थल की निशानदेही करवाई। इसके बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने डेहा बस्ती निवासी दर्शन और महिपाल को पुलिस रिमांड पर भेज दिया, जबकि आरोपी शीना, चांदनी, नीतू और रमजाना को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस रबीना, सुखबीर सिंह और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि 16 जून को करनाल सीआईए की टीम नशा तस्करी के आरोपी राजेंद्र को पकड़ने डेहा बस्ती पहुंची थी। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और सरकारी वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। हमलावर आरोपी राजेंद्र को भी पुलिस हिरासत से छुड़ाकर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने 15 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
डेहा बस्ती में 134 कब्जाधारियों को जल्द मिलेगा नोटिस
रादौर। डेहा बस्ती में नगरपालिका की करीब साढ़े चार एकड़ गोचरान और श्मशान घाट की भूमि से अवैध कब्जे हटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। नगरपालिका 134 कब्जाधारियों को दूसरा और अंतिम नोटिस जारी करने की तैयारी में है। इसके लिए पुलिस सहायता मांगी गई है। बीआई आदित्य कांबोज ने बताया कि पुलिस बल उपलब्ध होते ही घर-घर जाकर अंतिम नोटिस दिए जाएंगे। नोटिस मिलने के सात दिन के भीतर कब्जे नहीं हटाने पर पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डेहा बस्ती प्रकरण में कोर्ट से नहीं मिली राहत
रादौर। डेहा बस्ती में नगरपालिका की ओर से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिकाओं पर बुधवार को हुई सुनवाई में कब्जाधारियों को कोई राहत नहीं मिली। अदालत ने कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग स्वीकार नहीं की, जिससे नगरपालिका की कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया। नगरपालिका अधिकारियों ने कहा कि वे न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए आगे की कार्रवाई करेंगे। वहीं कब्जाधारियों की ओर से मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाने पर विचार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें