फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीताराम महिला ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाएं रोजाना बना रही 1200 मास्क

विज्ञापन
मास्क तैयार करती महिलाएं। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर खंड रादौर के गांव बुबका में सीताराम महिला ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाएं कपड़े से मास्क बनाकर देश भर पर आई इस आपदा की घड़ी में अपना सहयोग दे रही हैं। गांव के विजय कुमार ने बताया कि गांव में सीताराम महिला ग्राम संगठन के तहत भी 10 से 12 ग्रुप में महिलाएं जुड़ी हैं। जो अपने अपने स्तर पर सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने बताया कि हर ग्रुप से महिलाएं अपना सहयोग कर रही है। रोजाना 1000 से 1200 मास्क बना रही हैं। उन्होंने बताया इस कार्य में दीपा, कुसुम लता, पूजा, बबीता, प्रियंका, आरती, सोनिया, कुसुम देवी, मीरा, मोनिका, बबीता और बाला देवी की ओर से पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। जो अपना कीमती समय निकालकर देश सेवा में अपना दायित्व निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें