साढौरा। साहलेपुर गांव में दो भाइयों के बीच जमीन बंटवारे को चल रहे विवाद के दौरान भाभी व भतीजे ने हमला करके जोगिंद्र को घायल कर दिया। जोगिंद्र की शिकायत पर पुलिस ने बाला देवी व निर्मल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरु की है। शिकायत में जोगिंद्र ने बताया कि भाई मदन लाल के साथ जमीन बंटवारे को लेकर उसका आठ जनवरी को मदन के साथ झगड़ा हो गया था। ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर वह अपने घर चले गए थे। देर शाम को वह खाना खाकर पशुबाड़े में जाकर सो गया था। इसी दौरान उसका भतीजा निर्मल व भाभी बाला देवी अपने हाथ में डंडा लेकर वहां आ गए और उस पर हमला कर दिया। संवाद