फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कबड्डी में सिरसल टीम ने सोनीपत को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ क्लब कांजनू की ओर से कांजनू गांव में कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें ब्लॉक समिति चेयरमैन विपिन कांबोज, सरपंच प्रतिनिधि कांजनू सचिन कांबोज व अभिषेक कांबोज मुख्य अतिथि रहे। प्रतियोगिता में 24 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला सिरसल व सोनीपत की टीमों के बीच खेला गया। इसमें सिरसल की टीम ने सोनीपत की टीम को हराकर प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि विपिन कांबोज विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया। विपिन कांबोज ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। युवा नशे से दूर रहकर खेलों की ओर ध्यान दें। युवा वर्ग के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं एक टॉनिक का काम करती हैं। खेल ही हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक सिद्ध होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें