फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लोहगढ़ साहिब में आज होगी सिख महापंचायत

Sun, 28 Jun 2026 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। ऐतिहासिक गुरुद्वारा किला लोहगढ़ साहिब में रविवार को सिख समाज की ओर से महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में संगत और समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। महापंचायत में गुरुद्वारा साहिब से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। ये जानकारी सिख समाज के प्रतिनिधि सतिंद्र सिंह फेरुवाला ने दी।
विज्ञापन

उन्होंंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि परिसर में स्थायी बिजली और श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से दूर-दराज से आने वाली संगत को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार प्रशासन के समक्ष ये मांगें रखी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ।
उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुद्वारा के निकट सामुदायिक भवन उपलब्ध होने के बावजूद प्रशासन ने गुरुद्वारा परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित कराया, जिससे सिख समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा का सम्मान किया जाना चाहिए। महापंचायत में गुरुद्वारा की मूलभूत सुविधाओं, श्रद्धालुओं की सहूलियत और धार्मिक मर्यादा से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श कर प्रशासन के समक्ष मांगें रखी जाएंगी। सिख समाज ने संगत से अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचकर अपने सुझाव देने की अपील की है। संवद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें