फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन टेनिस में सिद्धार्थ एक लाख का फाइनल मुकाबला जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले के लॉन टेनिस खिलाड़ी सिद्धार्थ बसैती ने फरीदाबाद में हुई पुरुषों की दोहरी टूर्नामेंट प्रतियोगिता जीतकर प्रदेश में परचम लहराया है। सिद्धार्थ ने प्रतियोगिता के साथ एक लाख रुपये का इनाम भी जीता है। सिद्धार्थ अपने सहयोगी महाराष्ट्र के संदेश के साथ प्रतियोगिता के फाइनल में खेल रहा था। यह फाइनल मैच पश्चिम बंगाल के अविनाश ठाकुर व शिवम खन्ना की टीम के बीच खेला गया। इस दौरान सिद्धार्थ व संदेश की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए अपनी कुशलता का प्रदर्शन दिया। जोड़ी ने प्रतिद्वंदी को दो चरणों में 6-3 और 6-2 के अंतर से हराया। वहीं इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भी सिद्धार्थ और साथी खिलाड़ी संदेश ने हरियाणा के विवेक ढाका और दिल्ली के गजेंद्र सिंह को 7-6 और 6-3 के भारी टक्कर देते हुए जीत दर्ज की थी। यह मुकाबला फरीदाबाद में बेस टेनिस अकादमी में हुआ। जिसमें करीब 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया। एकल मुकाबले में भी सिद्धार्थ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल की राह बनाई। एकल मुकाबले में सिद्धार्थ ने क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु के सुमित रेडी को 6-4 और 6-4 के अंतर से हराया। जबकि सेमीफाइनल का मुकाबला बेहद कड़ा व रौमांचक रहा। जिसमें सिद्धार्थ महाराष्ट्र के संदेश कुर्ला से 6-7, 6-3 और 4-6 अंतर से हार गया। सिद्धार्थ के शानदार प्रदर्शन से जिले के खिलाड़ियों में भारी उत्साह है। घर लौटने पर सिद्धार्थ तेजली स्थित स्टेडियम पहुंचा। जहां उसका अन्य खिलाड़ियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कोच ललित टंडन ने बताया कि सिद्धार्थ ने स्टेडियम टूर्नामेंट का अनुभव अन्य खिलाड़ियों से साझा किया। जगाधरी यमुनानगर टेनिस एसोसिएशन के अधिकारियों ने भी सिद्धार्थ को बधाई दी और भविष्य में बेहतरीन अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कोच ललित टंडन ने कहा कि सिद्धार्थ से अन्यों को प्रेरणा लेकर बहतरीन कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें