फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गांव भूखड़ी में कथा के शुभारंभ पर निकाली शोभायात्रा

Mon, 28 Sep 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत के साथ शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। गांव भूखड़ी में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ से पहले रविवार को ग्रामीणों की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने श्रद्धा व उत्साह के साथ भाग लिया।
यात्रा से पहले श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद खेड़ा बाबा मंदिर से यात्रा शुरू हुई, जो गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा पंडाल तक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े। भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथा व्यास आचार्य सियाराम शास्त्री ने बताया कि गांव भूखड़ी में 28 सितंबर से चार अक्तूबर तक श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कथा प्रवचन होगा। उन्होंने बताया कि कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के साथ श्रीमद्भागवत के धार्मिक और आध्यात्मिक संदेशों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को धर्म, सदाचार और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है और श्रद्धालु प्रतिदिन कथा श्रवण के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें