फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: श्री श्याम हरी सेवा ट्रस्ट ने कराया सामूहिक विवाह

Mon, 13 Apr 2026 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजौंद के सामूहिक विवाह समारोह में नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते मुख्य अति​थि व अन्य।
विज्ञापन
राजौंद। श्री श्याम हरी सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को 11 कन्याओं का चौथा सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। संस्था की ओर से नवविवाहित जोड़ों को आवश्यक घरेलू सामान भी भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान सतीश शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सामूहिक विवाह जैसे कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलती है।सभी अतिथियों ने नवदंपतियों को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विवाह समारोह के दौरान वर-वधू पक्ष की ओर से सभी आवश्यक धार्मिक एवं सामाजिक औपचारिकताएं पूर्ण की गईं। कार्यक्रम के अंत में संस्था ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें