फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री शिव कावड़ सेवा संघ ने 400 भोजन के पैकेट सेवा भारती को सौंपे

विज्ञापन
सेवा करती संघ से जुड़ी महिलाएं। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर श्री शिव कावड़ सेवा संघ के सदस्य ने लाक डाउन की पालना करते हुए 400 भोजन के पैकेट सेवा भारती को सौंपे। संघ संरक्षक अमरनाथ बंसल ने बताया कि आज पूरा विश्व कोरोना बीमारी से पीड़ित है। भारत देश भी इसके प्रभाव से पीछे नहीं है। हर वर्ग इस बीमारी को लेकर चिंतित है। हर प्राणी यथाशक्ति दान, पुण्य, यज्ञ आदि कर विश्व शांति की कामना कर रहा है। इसी कड़ी में श्री शिव कावड़ संघ सेवा संघ के सदस्य जरूरतमंद परिवारों को भोजन वितरित कर रहे हैं उन्होंने बताया इस कार्य में श्याम मेंदीरत्ता, हरीश चानना, नवल किशोर, केवल कृष्ण सैनी, शिवचंद्र चांदना व संघ की महिला इकाई की सभी महिलाएं अपना पूर्ण सहयोग दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें