नामांकन के अंतिम दिन तक यमुनानगर के चारों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 80 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। इनमें यमुनानगर से 24, जगाधरी से 33, साढौरा से 21 और रादौर से 21 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। वहीं नामांकन के अंतिम दिन 27 सितंबर को कुल 31 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे। इनमें यमुनानगर से 11, जगाधरी से 16, साढौरा से आठ और रादौर से छह ने नामांकन किया। नामांकन पत्र खारिज होने के डर से कई उम्मीदवारों ने कवरिंग प्रत्याशी और कइयों ने एक से अधिक नामांकन पत्र भरे हैं। इस लिहाज से चारों हलकों से कुल 99 नामांकन पत्र भरे गए हैं।
अंतिम दिन नामांकन करने वालों का ब्योरा
रादौर : कांग्रेस से सुभाष चौधरी और धीरज कांबोज, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी से यादविंद्र सिंह, भाजपा से श्याम सिंह राणा, निर्दलीय मोहित कैत, ओमवीर और रणजीत सिंह, समाजवादी पार्टी से सतीश कुमार, हरियाणा जन चेतना पार्टी से रवि।
यमुनानगर : हरियाणा लोकहित पार्टी से संध्या शर्मा, हरियाणा जन चेतना पार्टी से विनय कुमारी, भारतीय जनता पार्टी से सुखदा, हरियाणा जनचेतना पार्टी से भास्कर शर्मा, इनेलो से राजेंद्र कुमार, हरियाणा क्रांति दल से अविनाश, निर्दलीय इम्मुदीन, पवन कुमार भोला, उमेश कुमार जयवीर और सुरेश पाल।
जगाधरी : हरियाणा लोकहित पार्टी से राजीव कुमार, कांग्रेस से भुपाल सिंह भाटी और मलविंदर सिंह, हरियाणा क्रांति दल से सुषमा रानी, निर्दलीय जाकिर हुसैन, कंवरपाल, अकिल हुसैन, बृज मोहन, कौशल्य जांगड़ा, योेगेश सेठी और चेतक सिंह, हरियाणा जनहित कांग्रेस से अर्जुन सिंह, हरियाणा जनहित कांग्रेस से भूपेंद्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी से मुकेश कुमार, इनेलो से विक्रम, समस्त भारतीय पार्टी से वेद प्रकाश, समाजवादी पार्टी से नरेश कुमार।
साढौरा : समाजवादी पार्टी से सतपाल, निर्दलीय लालचंद और फूलचंद, हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी से रवि भूषण, कांग्रेस से राजपाल भूखड़ी और किरण बाला, हरियाणा लोकहित पार्टी से कैलाश देवी, हरियाणा क्रांति दल से अरुण कुमार।