फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मातृ दिवस पर पेंटिंग से मां के प्रति दर्शाया सम्मान

Fri, 10 May 2024 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। हनुमान गेट स्थित श्री लाल विद्या मंदिर में वीरवार को मातृ दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल में विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। विद्यार्थियों ने पेंटिंग से मां के प्रति सम्मान व प्रेम दर्शाया और गीतों व कविताओं से मां के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट की।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि प्रयास संस्था प्रधान अश्वनी कुमार व वरिष्ठ उप प्रधान राहुल रहे। श्रीलाल द्वारा कमेटी प्रधान कुलभूषण मेहता एवं महासचिव नरेंद्र पुरी की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। प्रिंसिपल सुनैना कांबोज ने कहा कि मां को भगवान का दर्जा दिया गया है और कहा जाता है कि मां के चरणों में ही स्वर्ग है। मां की इंसान की पहली गुरु होती है।
विज्ञापन

कमेटी सदस्य सुरेंद्र विग ने कहा कि मां बच्चों के लिए निस्वार्थ भाव से बलिदान देती आ रही है। मां ही बच्चों की पहली गुरु होती है जो उसे बोलना, चलना, खाना सिखाती है और जीवन भर सही मार्गदर्शन भी करती है। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों से सभी का मनोरंजन किया। इस दौरान उत्तम प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रयास संस्था की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी सचिव कृष्णलाल विग ने बच्चों के अच्छे प्रदर्शन पर 5100 रुपये का इनाम दिया। कार्यक्रम प्रधान सुरेंद्र मदान की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान कमेटी सदस्य रमेश वढेरा, सतपाल शर्मा, अमित सचदेवा, राजेंद्र आनंद, सतपाल, उड़ीक चंद, पवन कुमार महेंद्रू, बीबी सचदेवा, रजनीश, प्रवीण मदान, मूलराज भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें