व्यासपुर में आयोजित कराटे प्रतियगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। स्वयं
व्यासपुर। न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र राणा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, आत्मरक्षा, आत्मविश्वास तथा खेल भावना के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या मोनिका कश्यप ने सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, साहस, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कराटे की उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। संवाद