फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निकु वार्ड में पुराने तार पर अधिक लोड से हुआ शार्ट सर्किट

Mon, 06 Mar 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। सिविल अस्पताल के जिस निकु वार्ड में शनिवार सुबह आग लगी वह कई दशक पुरानी बिल्डिंग में चल रहा था। इस भवन की दीवारों में फिटिंग कर डाले गए बिजली के तार वक्त के साथ पुरानी व कमजोर हो गए थे। हालांकि तार कुछ साल पहले बदलए गए गए थे, वहीं निकु वार्ड में बिजली खपत का लोड अधिक था। निकु वार्ड में पांच एसी लगे हुए थे। इसके अलावा वार्ड में रखी बेबी वार्मर, मॉनिटर, लाइटों व अन्य उपकरणों का लोड अलग से था। तार पुराने होना भी शार्ट सर्किट की बड़ी वजह हो सकता है। पुराने तार इतना लोड सहने में सक्षम थी या नहीं यह जांच का विषय है। निकु वार्ड को तैयार करने में फिलहाल दो से तीन सप्ताह का समय लग सकता है।
निकु वार्ड में तीन हॉल हैं। जिस हॉल में एसी में आग लगी थी, उसकी फॉल सिलिंग तो पूरी तरह से जल चुकी है। दो हॉल में सिलिंग तो ठीक है लेकिन धुएं की वजह से काली पड़ गई है। इसलिए इसे भी बदला जाएगा। वहीं गर्मी होने लगी है इसलिए निकु वार्ड का तापमान बनाए रखने के लिए इसमें एसी चलाना भी बहुत जरूरी है। वार्ड के जिस एसी में आग लगी थी वह तो बिल्कुल ही खत्म हो गया था।
विज्ञापन

अन्य एसी आग की वजह से खराब हुए हैं या नहीं इसलिए कर्मचारी जांच करने के लिए उन्हें उतार कर ले गए हैं। माना जा रहा है कि पुराने एसी लगाकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोई जोखिम लेना नहीं चाहेंगे। इसलिए वार्ड में जल्द ही नए एसी लगाए जाएंगे। वार्ड में बिजली की सभी तारों को भी बदलना पड़ेगा। इसके अलावा बच्चों के लिए जरूरी उपकरण भी नए खरीदने पड़ेंगे।
शनिवार सुबह जब निकु वार्ड में आग लगी तो उसमें 30 बच्चे थे। इनमें से एक माह से कम उम्र के छह बच्चों को जगाधरी अस्पताल के निकु वार्ड में शिफ्ट कर दिया था। वहीं 12 बच्चों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। वहीं कुछ बच्चों को छुट्टी दे दी गई थी। ऐसे में निकु वार्ड के दोबारा तैयार होने तक बच्चों को ट्रामा सेंटर में ही रखा जाएगा। वहीं नए बच्चों को फिलहाल जगाधरी में ही भर्ती किया जाएगा संवाद

चौकी इंचार्ज को सम्मानित करने के लिए एसपी को लिखेंगे
निकु वार्ड में लगी आग से बच्चों को निकालने में वार्ड के स्टाफ के साथ-साथ अस्पताल में बनी पुलिस चौकी के इंचार्ज राम प्रसाद का भी अहम रोल रहा। उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए सबसे पहले दमकल केंद्र में आग की सूचना दी। इसके बाद वार्ड के शीशों को तोड़ा ताकि अंदर फैला काला धुआं बाहर निकल जाए। इसके बाद कई बच्चों को आग से बाहर भी निकाला। इसके लिए सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह ने रविवार को उनकी पीठ थपथपाई। साथ ही एसपी को भी पत्र लिख कर राम प्रसाद को सम्मानित किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


वार्ड के लिए एस्टीमेट बनाया जाएगा : मंजीत सिंह
सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि निकु वार्ड को आग से काफी नुकसान हुआ है। बिजली की फिटिंग पूरी तरह से जल गई है। भवन पुराना होने के कारण इसमें तार भी पुराने थी। अब वार्ड में कौन से सामान की जरूरत है, इसके लिए एस्टीमेट बनाने को बोल दिया है। दो से तीन सप्ताह निकु वार्ड को ठीक होने में लग सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें