फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हड़ताल के कारण बंद रही दुकानें, लोग परेशान

विज्ञापन
हड़ताल के दौरान बंद मेडिकल शॉप। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
रादौर। मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर ई-फार्मेसी व त्वरित दवा वितरण प्लेटफॉर्म विरोध स्वरूप खंड रादौर में बुधवार को मेडिकल की दुकानें बंद रही। दवाइयों की दुकानें बंद होने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मरीज दवाइयां लेने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। मेडिकल शॉप संचालकों ने बताया कि पूरे देश में ई-फार्मेसी के विरोध में मेडिकल की दुकानें बंद रखी गई हैं। बड़े ई-कॉमर्स व कॉर्पोरेट प्लेटफॉर्म भारी छूट देकर छोटे दुकानदारों का व्यापार खत्म कर रहे हैं। ऑनलाइन दवाओं की बिना वैध पर्ची के बिक्री से एंटीबायोटिक व नशीली दवाओं के गलत इस्तेमाल का खतरा बढ़ता है। संगठन सरकार की कुछ ई-फार्मेसी संबंधी अधिसूचनाओं और पैक्स को ड्रग लाइसेंस देने के प्रस्ताव का भी विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें