संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। लंबे समय से रादौर में क्षतिग्रस्त स्टेट हाईवे सहारनपुर-कुरुक्षेत्र मार्ग पर दिनभर वाहनों की आवाजावी से धूल के गुबार रहते हैं। इससे आसपास के लोग परेशान हैं। मामले को लेकर शुक्रवार शाम को गुस्साए दुकानदारों ने अमित कांबोज की अगुवाई में सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। दुकानदारों ने चेतावनी दी कि सोमवार तक क्षतिग्रस्त सड़क पर निर्माण कार्य नहीं लगा तो दुकानदार एसके रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन करेंगे। मौके पर पहुंचे रादौर थाना प्रभारी राजकुमार ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग प्रशासन तक पहुंचाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
प्रदर्शनकारी अमित कांबोज, दीपक, मनप्रीत सिंह, हरनाम सिंह, ओमप्रकाश, पूर्व पंच चरणजीत, रवि, अमरीक सिंह सुधा ने बताया कि रादौर में त्रिवेणी चौक से जेएमआईटी चौक तक एसके रोड श्रतिगस्त होकर गड्ढों में तबदील है। इस पर वाहनों की आवाजावी से दिनभर धूल उड़ती है। इससे आने-जाने वाले लोगों व आसपास के दुकानदारों को परेशानी हो रही है। धूल के कारण दुकानदारी प्रभावित हो रही है।
प्रशासन के अधिकारियों से मामले को लेकर कई बार शिकायत की, पर आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने पानी की निकासी का प्रबंध कर सीसी रोड बनाने की मांग की। मौके पर शामलाल कालड़ा, प्रेम मेहता, अर्जुन दास, राजेश कांबोज, विपिन कांबोज, संजू कांबोज, खेमचंद, अरुण लूथरा, अश्विनी कंसल, अमित अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार, दिनकर अरोड़ा, बलदेव सिंह, सुखबीर सैनी, गुलशन लूथरा मौजूद रहे।