तंबाकू बेचने पर दुकानदार का चालान काटतीं डॉ. बुलबुल कटारियां। स्वयं
यमुनानगर। नेशनल टोबैको कंट्रोल प्रोग्राम के तहत बुधवार को जिला नोडल अधिकारी डॉ. बुलबुल कटारिया और ड्रग कंट्रोल अधिकारी बिंदु धीमान ने पुलिस विभाग के सहयोग से जिले के विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानदारों की ओर से नियमों का उल्लंघन पाया गया। इस पर अधिकारियों ने मौके पर ही चालान काटे और संबंधित दुकानदारों को भविष्य में नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान दुकानदारों और आमजन को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में भी जागरूक किया गया। संवाद