फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकानदार को लाठी-डंडों से पीटा

Sun, 19 Oct 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। थाना जठलाना क्षेत्र के गांव नाचरौन में 10 रुपये का नोट वापस लेने से मना करने पर दुकानदार की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पुलिस ने छह लोगों को विभिन्न धाराओं में नामजद किया है। शिकायत में गांव नाचरौन निवासी राहुल ने बताया कि उनकी गांव में किरयाने की दुकान है। वह 12 अक्टूबर की सुबह दुकान पर था। तभी गांव का प्रिंस 10 रुपये का नोट वापस लेने के लिए कहने लगा। साथ ही यह तुम्हारे से लिया था। मना करने प्रिंस चला गया। बाद में प्रिंस ने निखिल, शिवम, बिट्टू, विनोद, सुशील व अन्य 10-15 लड़कों के साथ उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें