छछरौली।
नेशनल हाइवे जगाधरी-पौंटा साहिब रोड पर शाहजहांपुर में एक करियाना की दुकान में बीती रात चोरों ने लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छछरौली पुलिस को दी शिकायत में शाहजहांपुर निवासी सुरेश पाल ने बताया कि वह जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर शाहजहांपुर में किराने की दुकान करता है। बीते दिन शाम 4:00 बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था और अगले दिन सुबह 9 बजे जब वह दुकान पर आया तो दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ था। शटर भी ऊपर उठा हुआ था। जांच करने पर पता चला तो उसकी दुकान से 15 बैग चावल 25-25 किलो के एक पेटी रिफाइंड, 1 पेटी सरसों के तेल, एक पेटी सूखे दूध के पैकेट और गल्ले से 2500 नगद गायब मिले। मौके पर पहुंची सीन ऑफ क्राइम की टीम ने साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।