फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकान का शटर तोड़ चुराया हजारों का सामान

Sat, 10 Feb 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आजाद नगर में चोरों ने किराना दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ईस्ट भाटिया नगर निवासी मोहित गुजराल ने बताया कि उसकी आजाद नगर गली नंबर चार में करियाना की दुकान है। दुकान पर उसकी माता नीलम गुजराल बैठती है। शाम सात बजे उसकी मां दुकान बंद करके घर आ गई थी। सुबह पड़ोसी ने उन्हें फोन पर बताया कि उनकी दुकान का शटर खुला पड़ा है।
वे दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था। जांच करने पर दुकान से छह बॉक्स बीड़ी, दो पैकेट गोल्ड फ्लैक सिगरेट, दो अंडे की ट्रे, चीनी, घी, गल्ले से दो हजार रुपये, गुटका, बिस्किट व अन्य सामान गायब था। शहर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाड़े से भैंस चोरी
बिलासपुर। धर्मकोट निवासी पवन कुमार ने बताया कि चोरों ने पशु बाड़े से उसकी भैंस चोरी कर ली। पैसे पांच माह की गर्भवती थी। जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये थी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें