फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकान का शटर तोड़ नकदी, राशन चोरी

Thu, 11 Sep 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र में स्टार्च मिल के पास दुकान से शटर तोड़ कर 2500 रुपये व हजारों रुपये का राशन चोरी कर लिया गया। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में दुकानदार संजय ने बताया कि 8 सितंबर की देर शाम काम खत्म कर दुकान पर ताला लगाकर घर चले गए थे। वह 9 सितंबर को दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा मिला। दुकान से 2500 रुपये, रिफाइंड के पांच टिन (प्रति टिन 15 लीटर), चावल के छह कट्टे (प्रति कट्टा 30 किलो), 70 किलो चीनी चोरी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें