फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट कर्फ्यू में सामान न देने पर दुकानदार और तीन बेटों को सरियों से किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव परवालों में नाइट कर्फ्यू के दौरान सामान न देने पर बाइक सवार युवकों ने दुकानदार से गाली गलौच की। इस दौरान जब दुकानदार के तीन बेटे वहां पहुंचे तो आरोपी फरार हो गये। फिर आरोपियों ने 20-25 युवकों के साथ मिलकर बाप-बेटों पर सरियों, लोहे की पत्तियों व डंडों से हमला कर दिया। जख्मी हालत में चारों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। दुकानदार का आरोप है कि इस दौरान आरोपी दुकान से 15 हजार रुपये की नकदी भी चुरा ले गए।
विज्ञापन

परवालों निवासी राधे श्याम ने बताया कि उसकी गांव के अड्डे पर किराना की दुकान है। दुकान का शटर न होने के कारण वह अपनी दुकान के अंदर ही सो जाता है। 30 मई की रात को वह अपनी दुकान के अंदर ही सोया हुआ था। रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। आरोपी युवकों ने उससे दही, सोडा, नमकीन व सिगरेट मांगी। नाइट कर्फ्यू होने के कारण उसने आरोपियों को सामान देने से मना कर दिया। इसी बात पर तीनों आरोपी युवकों ने उससे गाली गलौच करनी शुरू कर दी। इसके बाद दुकानदार ने फोन कर अपने बेटे ताराचंद, त्रिलोकचंद व हरविंद्र कुमार को मौके पर बुलाया। उसके बेटों ने बाइक सवार युवकों का पीछा किया। तब आरोपी खेत में बाइक छोड़ वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद करीब 20-25 युवक अपने हाथों में सरिये, पंजे, पत्तियां व डंडे लेकर आए। आते ही आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें वे चारों बाप बेटे घायल हो गए। उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी दुकान से करीब 15 हजार रुपये की नकदी भी चोरी कर ले गए। पुलिस के अनुसार केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें