फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मुठभेड़ में घायल शूटर को बाल सुधार गृह भेजा

Tue, 14 Jan 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। करनाल एसटीएफ की मुठभेड़ में घायल हुए शूटर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। शूटर को बाल सुधार गृह करनाल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
शनिवार को करनाल एसटीएफ और लाॅरेंस विश्नोई के शूटरों के बीच मुठभेड़ हुई थी। यमुनानगर के गोलनपुर गांव के पास हाइवे के फ्लाइओवर के नीचे फायरिंग में एक शूटर पैर में गोली लगने से घायल हुआ था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके साथ ही उसके दूसरे साथी को भी गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ टीम में तैनात एसआई की शिकायत पर छप्पर थाने में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला था कि दोनों ही शूटर नाबालिग हैं। जिसके बाद रविवार देर शाम को दोनों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से दोनों को बाल सुधार गृह करनाल भेजने के आदेश हुए थे। एक आरोपी को शनिवार को ही दाखिल करा दिया गया था। घायल शूटर को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिली। उसे भी बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें