शहर में निकाली गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा में नृत्य कर खुशी का इजहार करती म
यमुनानगर। डॉ. भीमराव आंबेडकर के 135वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। आयोजन का नेतृत्व श्री गुरु रविदास मंदिर प्रबंधक सभा, खालसा कॉलेज रोड ने किया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों और आंबेडकर सभाओं का सहयोग रहा। शोभा यात्रा श्री गुरु रविदास मंदिर, खालसा कॉलेज रोड से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों फव्वारा चौक, प्यारा चौक, मधु चौक, कन्हैया चौक, सिविल अस्पताल और अन्य स्थानों से गुजरते हुए सेक्टर 17 स्थित आंबेडकर भवन पर समाप्त हुई। बाबा साहेब की झांकियों के माध्यम से उनके जीवन और विचारों का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साढौरा विधायक रेनू बाला और उनके पति ऋषिपाल उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान अटूट लंगर भी चलाया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि शिव कुमार, लाभ सिंह, याद राम जोहर, श्याम लाल जरोरा जसमेर सिंह, राज कुमार मौजद रहे। संवाद