फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि : चार विशेष मुहूर्त में होगा जलाभिषेक

Fri, 02 Aug 2024 05:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्रावण माह की शिवरात्रि आज है। शिवालय व अन्य मंदिर सज चुके हैं। कांवड़िये व शिव भक्त अलसुबह से रात तक चार विशेष मुहूर्त में शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। मंदिरों की देखरेख में लगे लोग भी जलाभिषेक को लेकर तैयारी पूरी कर चुके हैं। कांवड़ियों के साथ अन्य शिव भक्तों के जुटने पर भीड़ होगी, इसलिए कई मंदिरों में बैरिकेड लगाने से लेकर पुलिस भी तैनात की गई है।
पंडित महेश शांडिल्य ने बताया कि शिवरात्रि पर विशेष योग व मुहूर्त बन रहे हैं। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक रहने वाला है। गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 08 मिनट से 08 बजकर 13 मिनट तक होगा। निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। साथ ही सुबह 10 बजकर 59 मिनट से 3 अगस्त 2024 को सुबह 6 बजकर 2 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा।
विज्ञापन

इन मुहूर्त व योग में विधि विधान पूर्वक किया जलाभिषेक विशेष फलदायी होगा। इस दिन सूर्योदय से पहले स्नान कर लें फिर साफ वस्त्रों को धारण करें। शिवलिंग का दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, गन्ने के रस से अभिषेक करें। धीरे-धीरे पंच मिष्ठान्न, बेलपत्र, धतूरा, भांग, बेर, गुलाल, सफेद चंदन पंच फल, गन्ने का रस, गंगाजल, जल, दूध, दही, कपूर, धूप, दीप, रूई, शहद, घी अर्पित करें।
इन मंदिरों में उमड़ेगी भक्तों की भीड़
भाटली के महाभारत कालीन शिव मंदिर, बूड़िया के दयालगढ़ स्थित प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर, कलेसर स्थित प्राचीन कालेश्वर महादेव मंदिर, अमादलपुर के सूर्य कुंड मंदिर, मॉडल टाउन के सतानत धर्म मंदिर, रेलवे स्टेशन स्थित प्राचीन शिव मंदिर, महाराजा अग्रसेन चौक समीप स्थित प्राचीन मूर्ति देवी मंदिर, आजाद नगर गली नंबर-14 के सामने नीलकंठ मंदिर, बाडी माजरा पुल समीप यमुना घाट मंदिर सहित कई शिवालयों व अन्य मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी।
पुलिस ने किए कड़े सुरक्षा प्रबंध
पुलिस प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। खासकर प्राचीन मंदिरों में बैरिकेड लगाने के साथ पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही सेवादारों व स्वयंसेवकों की भी मदद ली जा रही हैं। प्रबंधक कमेटियों की ओर से मंदिरों को फूलों व रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। साथ ही भजन-कीर्तन, भजन संध्या व जागरण और भंडारों का भी आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

गूंज रहे बम-बम भोले के जयकारे
हर तरफ बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। साथ लगते जिलों के कांवड़िये वीरवार को हरिद्वार से जल लेकर लौटते नजर आए। जिले के काफी कांवड़िये जल लेने के लिए हरिद्वार के लिए निकलते दिखे। कई स्थानीय कांवड़िये जल लेकर लौट आए हैं। जिले में लगते पुराना सहारनपुर हाईवे, कैल-कलानौर हाईवे व अन्य हाईवे व रास्तों पर कांवड़ियों की टोलियां नजर आईं। टोलियां संस्थाओं व संगठनों की ओर से लगाए गए कांवड़ शिविरों में रुके। शिव भजनों पर कांवड़िये सुबह से शाम तक झूमते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें