फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि : पांच सेक्टर में बांटा जिला, डीएसपी जांचेंगे सुरक्षा

Wed, 23 Jul 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सावन की शिवरात्रि के लिए भक्तों में भारी उत्साह है। मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। कांवड़ियों के साथ अन्य भक्त भी महादेव का अभिषेक करने पहुंचेंगे। जिसके चलते मंगलवार को मंदिरों में भारी भीड़ रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने जिले को पांच सेक्टर में बांटा है। डीएसपी को सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने की जिम्मेदारी सौैंपी गई है।

सबसे ज्यादा भीड़ जिले के पौराणिक व प्राचीनतम मंदिरों में होगी। जिसे नियंत्रित करने करने के लिए पुलिस के साथ गृहरक्षी, एनसीसी कैडेट सहित मंदिर कमेटी की ओर से स्वयंसेवक लगाए गए हैं। सभी चौराहों पर कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कलेसर स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर, बूड़िया पातालेश्वर महादेव मंदिर, भाटली शिव मंदिर, सूर्यकुंड मंदिर अमादलपुर मंदिर विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

पातालेश्वर महादेव मंदिर कमेटी के डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि जलाभिषेक को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। मंदिरों के बाहर यातायात व्यवस्था बनाने के लिए थाना के साथ यातायात पुलिस भी तैनात रहेगी। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी भाटली और कालेश्वर महादेव मठ मंदिर में होती है। दोनों ही मंदिर हाईवे किनारे हैं और भीड़ ज्यादा होने के कारण भक्तों व वाहनों की कतार सड़क तक आ जाती है। ऐसे में यहां पर पुलिस का काफी बंदोबस्त किया गया है।
विज्ञापन


एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में गश्त करने के आदेश दिए गए हैं। साथ मंदिर प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों से बराबर संवाद बनाए रखने के लिए कहा है। किसी भी मंदिर के बाद वाहनों की जमावड़ा न लगे और यातायात प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अलावा सभी डीएसपी को अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें