एसोसिएशन की बैठक में उपस्थित नंबरदार। संगठन
रादौर। हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन तहसील रादौर की बैठक बैठक कांबोज धर्मशाला में हुई। बैठक में शेर सिंह मंसूरपुर को तीन वर्ष के लिए एसोसिएशन का प्रधान नियुक्त चुना गया है। बैठक में निर्णय लिया कि सभी नंबरदार अपने गांवों में जाकर 14-15 वर्ष की बेटियों के एचवीपीएन वायरस टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। ग्रामीणों को इसकी सही एवं पूर्ण जानकारी देंगे। संचालन प्रदेश प्रवक्ता शिव कुमार संधाला ने किया। इस दौरान राजेश रादौरी, जयप्रकाश कांजनू, रीता मंडौली, जरनैल छारी, पवन गुंदयाना, ऋषिपाल राणा लालछप्पर, प्रगट सिंह बापा, वेदप्रकाश बकाना सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद