यमुनानगर। थाना बूड़िया क्षेत्र में दहेज के लिए एक महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाहिता से दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पति ने उसे उसकी नवजात बेटी के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर बुड़िया थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका निकाह 26 जून 2022 को मुस्लिम रीति-रिवाज से गांव व्यासपुर निवासी सलीम खान से हुआ था। शादी के कुछ ही दिन बाद दहेज को लेकर ताने, गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी गई। संवाद