फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसानों की समस्याएं एसडीएम से कीं साझा

Wed, 08 Oct 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर एसडीएम के साथ बैठक करते किसान सभा के सदस्य। सभा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से मंगलवार को महिपाल चमरोड़ी जिला सचिव के नेतृत्व में अनाज मंडी रादौर का दौरा किया। इस दौरान सभा सदस्यों ने किसानों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बाद में एसडीएम को किसानों की समस्याएं बताकर तत्काल निस्तारण करने की मांग उठाई।
सचिव चमरोडी ने बताया कि किसानों को गेट पास मिलने में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एक गेट पर ही गेट पास जारी किए जा रहे थे। वहीं, बिजली कट से भी किसानों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गेट पास जारी करने वाले केबिन में इनवर्टर नहीं था और किसान बहुत परेशान थे। गांव झगुडी के बलदेव सिंह ने किसानों को मंडी में आ रही समस्याओं के बारे में बताया। मंडी में एसडीएम रादौर नरेंद्र कुमार निरीक्षण के लिए आए तो उन्हें मिलकर किसानों की समस्याओं से अवगत करवाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को आ रही समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। दोनों गेट पर एंट्री करने का आदेश दिया गया। इस दौरान प्यारे लाल तंवर, रमेश कुमार खुर्दी, सुखबीर सिंह, संजय सिंह, कुंजल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें