फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में शालू ने जीता पहला कांस्य पदक

Thu, 22 Feb 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की छात्रा शालू ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भारोत्तोलन प्रतियोगिता में पहला कांस्य पदक जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। शालू ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में यह पदक हासिल किया। ये प्रतियोगिता अरुणाचल प्रदेश में राजीव गांधी विश्वविद्यालय में 17 से 29 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। शालू की इस शानदार विजय पर कॉलेज निदेशक डॉ. वरिंद्र गांधी एवं प्राचार्या डॉ. हरविंद्र कौर ने बधाई दी।
विज्ञापन

विभाग अध्यक्ष डॉक्टर मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि शालू ने इस वर्ष की अंतर महाविद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। शालू द्वारा कांस्य पदक जीतने का यह कीर्तिमान यमुनानगर ही नहीं अभी पूरे हरियाणा की लड़कियों खेल के क्षेत्र में कीर्तिमान बनाने की एक नई पहल है। कॉलेज के प्रशासन ने शालू को हर तरह की सुविधा देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें