फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शालिनी सिंह नागपाल होंगी जिला एवं सत्र न्यायाधीश

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। चंडीगढ़ न्यायिक अकादमी की निदेशक एडमिनिस्ट्रेशन शालिनी सिंह नागपाल अब जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगी। यमुनानगर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल का तबादला भिवानी हो गया है। वहीं फास्ट ट्रैक कोर्ट की जज पायल बंसल का तबादला कुरुक्षेत्र हो गया है। उनकी जगह फास्ट ट्रैक कोर्ट में अब अंबाला से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदीप सिंह कार्यभार संभालेंगे। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की ओर से स्थानांतरण सूची जारी की गई। बुधवार शाम न्यायालय परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल व अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पायल बंसल के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी न्यायाधीशों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें