फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादीपुर-खजूरी रोड का 24 करोड़ से होगा निर्माण

Tue, 30 Jan 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि बदहाल हो चुकी शादीपुर खजूरी रोड का करीब 24 करोड़ रुपये से निर्माण किया जाएगा। यह सड़क आरसीसी बनाई जाएगी और मार्च मे निर्माण शुरू किया जाएगा। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से पांजूपुर तक एक नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
पूर्व मंत्री कांबोज सोमवार को नगर निगम के वार्ड नंबर 12 के शादीपुर गुरुकुल में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी को भारत देश को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने की शपथ दिलवाई। जनसंवाद कार्यक्रम में आठ लोगों की मौके पर पेंशन, 13 के बीपीएल राशन कार्ड व चार के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आठ लोगों को पक्के मकान बनाने, पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोन लेकर स्वरोजगार करने वाले पांच लाभार्थियों के प्रमाण पत्र बनाए गए। मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना के तहत दो लोगों की दुकानों की रजिस्ट्री कराई गई। संकल्प यात्रा क्विज प्रतियोगिता में जयकुमार, वंश व गोतांश ने अव्वल स्थान प्राप्त किया। जिन्हें मुख्य अतिथि कर्णदेव कांबोज व निवर्तमान पार्षद संजीव कुमार सम्मानित किया।
विज्ञापन

देश की सीमाओं पर सेवा करने वाले पूर्व जांबाज सैनिक सुरेंद्र कुमार व राकेश कुमार व अपने क्षेत्रों में विशेष कार्य करने पर निगम के एमई कुलदीप यादव, सीएसआई हरजीत सिंह व सुनील दत्त, एसआई सुमित लाठर, सहायक जनसंपर्क अधिकारी राकेश कुमार व संदीप बत्तरा, सफाई कर्मी सुभाष, रमेश, जसविंद्र, समाज कल्याण अधिकारी ईश्वर सिंह राठी, आयुष योग सहायक अमित शर्मा, रविंद्र मेहता, ईशू आदि को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें