यमुनानगर। महिला थाना पुलिस ने युवक और उसके भाई व माता के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। शिकायत में शहर की एक कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय महिला ने बताया कि पति से अनबन के चलते तलाक हो गया था। इसके बाद वह मायके रहने लगी थी। यहां उसकी मुलाकात उज्ज्वल नाम के युवक से हुई। उज्ज्वल ने उससे शादी करने की बात कही और गत 10 जुलाई को उसे मिलने बुलाया। वह उज्ज्वल से मिलने गई तो उसने उससे गलत काम किया। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। यह बात उज्ज्वल की माता व भाई को बताई तो उन्होंने भी उज्ज्वल का साथ दिया। जांच अधिकारी एएसआई अमनदीप ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद