यमुनानगर। युवती को शादी का झांसा देकर आरोपी ने यौन शोषण किया। बाद में आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बिट्टू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शिकायत में 24 वर्षीय युवती ने बताया कि उसकी दोस्ती बिट्टू से हुई थी, यह जान-पहचान सपना नाम की महिला ने कराई थी। आरोप है कि बिट्टू ने शादी का वादा कर उसके साथ कई माह तक संबंध बनाए। जब शादी का दबाव बनाया तो साफ इन्कार कर दिया। युवती ने आरोपी के घर जाकर उसकी मां से बात की, जहां उसके साथ गाली-गलौज की गई। संवाद