यमुनानगर। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती का यौन शोषण किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला थाना छप्पर क्षेत्र का है। युवती ने थाने में शिकायत देकर बताया कि वह कालाअंब स्थित एक कंपनी में नौकरी करती है। वहीं पर योगेश निवासी सरावां भी काम करता है। इससे उनकी आपस में जान-पहचान हो गई। इसके बाद योगेश ने उसे शादी करने का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच कई बार यमुनानगर व चंडीगढ़ भी लेकर गया। वहां पर उसका यौन शोषण किया गया। जून 2024 में उनकी सगाई भी हो गई थी। अब उसने शादी करने से इन्कार कर दिया है। संवाद